माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा का शपथ ग्रहण एवम् सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
🎯नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान प्रदेश महासचिव एवम् लखनऊ निर्वाचन खण्ड के स्नातक प्रत्याशी एडवोकेट बृज किशोर शुक्ला के द्वारा किया गया।
युवा गौरव । संवाददाता
रायबरेली। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा जनपद इकाई रायबरेली जनपद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों जिसमें समस्त प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन प्रबन्धक महासभा के प्रान्तीय महासचिव एवम् लखनऊ निर्वाचन खण्ड के स्नातक प्रत्याशी एडवोकेट बृज किशोर शुक्ला (बी के शुक्ला) दारा प्रतिमा एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश द्विवेदी शिक्षक विधायक लखनऊ निर्वाचन खण्ड एवम् कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक शिक्षक एवम प्रधानाचार्य रामानन्द शुक्ला ने किया। प्रदेश अध्यक्ष माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा एवम् लखनऊ निर्वाचन खण्ड शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने पदाधिकारियों एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अनंत बधाई और शुभकामनाएं। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र तिवारी ने किया।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अहिबरन सिंह, प्रदेश महासचिव माध्यमिक शिक्षक संघ अरुण त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी, बरातीलाल गंगाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज के वरिष्ठ आचार्य एवम् जिला महासचिव चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, लालगंज ब्लॉक के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष लालगंज मनोज अवस्थी, कोषाध्यक्ष हृदेश, संगठन मंत्री तहसील लालगंज शिव प्रकाश बाजपेई, अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद गणेश कुमार मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद भगवान कुमार अवस्थी, पूर्व प्रधानाचार्य सूर्य प्रसाद त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव राम मनोहर पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक गौरा ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश कुमार पाण्डेय, शिक्षक नेता राजेश शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग द्विवेदी, आदि पदाधिकारियों समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रायबरेली: माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा का शपथ ग्रहण एवम् सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 🎯नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान प्रदेश महासचिव एवम् लखनऊ निर्वाचन खण्ड के स्नातक प्रत्याशी एडवोकेट बृज किशोर शुक्ला के द्वारा किया गया।
Advertisements
Advertisements
EmoticonEmoticon