Advertisements
बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशिएसन का वार्षिक प्रान्तीय सम्मेलन हुआ सम्पन्न
🎯उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने किया सम्मानित।
लखनऊ। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशिएसन उत्तर प्रदेश का वार्षिक प्रांतीय सम्मेलन रविवार 7 अक्टूबर को लखनऊ के दारुलसफा में स्थित विधायक आवास कामन हाल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मन्त्री एवम् विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष सिंह यादव एवम् संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कुमार यादव प्रदेश महामंत्री पुष्पराज सिंह वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद मौर्य महिला प्रदेश उपाध्यक्षा बीनू राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा उमेश कुमार आर पी यादव राज नारायण यादव प्रदेश प्रवक्ता एवम् प्रदेश मीडिया प्रभारी देश दीपक पाण्डेय आदि के द्वारा माँ सरवस्ती के चित्र पर दीप जलाकर माल्यार्पण कर पूजन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मन्त्री एवम् विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष सिंह यादव एवम् विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।
वार्षिक प्रान्तीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मन्त्री एवम् विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष सिंह यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होता है। सभी लोगों को गुरूओं का सम्मान करना चाहिए। सरकार को भी शिक्षकों की समस्याओं को ध्यान में रखकर उनका निदान करना चाहिए। वार्षिक प्रान्तीय सम्मेलन को बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशिएसन उत्तर प्रदेश के संस्थापक एवम् प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कुमार यादव ने सम्बोधित करते हुए संगठन की उपलब्धियाँ बताईं और कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के लिये ही संगठन की नींव रखी गयी। संगठन की नींव रखते ही बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशिएसन उत्तर प्रदेश की तरफ से 2016 में ही 24 हजार शिक्षकों का उनके गृह जनपद में तबादला कराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कुमार यादव ने ही कहा की संगठन शिक्षकों की समस्याओं का निदान कराने के लिये संघर्षरत है और समस्याओं को प्रमुखता पर रखकर ही संगठन काम करता रहेगा। संगठन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को चिन्हित कर पुरस्कृत किया गया। वार्षिक प्रान्तीय सम्मलेन शैक्षिक संगोष्ठी में शिक्षकों व शिक्षा की चुनौतियों एवम् शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशिएसन उत्तर प्रदेश के संस्थापक एवम् प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कुमार यादव ने प्रदेशभर से आये हुए पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया है। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रदेश उपाध्यक्षा बीनू राजपूत ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री पुष्पराज सिंह वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद मौर्य महिला प्रदेश उपाध्यक्षा बीनू राजपूत प्रदेश उपाध्यक्षों धर्मेंद्र कुमार शर्मा उमेश कुमार राज नारायण यादव सतीश नागर प्रदेश प्रवक्ता एवम् प्रदेश मीडिया प्रभारी देश दीपक पाण्डेय
प्रदेश मंत्रियों में रवींद्र यादव प्रदेश मंत्री राकेश तिवारी राजेश कुमार अजीत यादव भावेश कुमार राजन मिश्रा प्रदेश संयुक्त मंत्रियों में अनिल यादव मनोज कुमार राजन मिश्रा अनिल यादव मनोज कुमार
प्रदेश संगठन मंत्रियों में मोहम्मद मुशीर सिद्दीकी प्रदेश संगठन मंत्रियों में चंद्र प्रकाश मौर्य बृजेश राही अभिषेक रंजन प्रदेश सलाहकार अंजनी यादव मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रदेश प्रवक्ता राहुल वर्मा मंडल महामंत्री अनिल यादव
प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में नरेश कुमार अजीत कुमार मंजीत कुमार राम नरेश योगेश शास्त्री चंद्रभान सिंह चौहान संजय यादव संजीव राजपूत जय सिंह यादव अनिल वर्मा आशीष मिश्रा
अवधेश सिंह अरविंद यादव विजय सिंह मुकेश सिंह लाला यादव अशोक सिंह एवं दीपक सिंह बुलन्दशहर के जिलाध्यक्ष सतवीर सिंह समेत प्रदेशभर के हजारों शिक्षक एवम् पदाधिकारी मौजूद रहे।
Advertisements
EmoticonEmoticon